शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) ने बाजार में उतारी नयी दवा

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी अजंता फार्मा यूएसए के जरिये मेमनटाइन हाइड्रोक्लोराइड गोलियों की शुरुआत की है। मेमनटाइन हाइड्रोक्लोराइड मनोभ्रंश विरोधी दवा और नैमेंडा का जैवसमतुल्य जेनेरिक संस्करण है। अब तक कंपनी को यूएसएफडीए से अपनी संक्षिप्त नयी दवा आवेदन के लिए 10 अंतिम और 2 प्रयोगात्मक स्वीकृतियाँ मिली हैं। इसके अलावा 14 संक्षिप्त नयी दवा आवेदन अभी विचाराधीन हैं।
बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर सोमवार को 1,561.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, जिसकी तुलना में यह आज मामूली बढ़त के साथ 1,568.25 पर खुला है। करीब 1.30 बजे यह 10.60 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 1,571.85 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 1,720.00 रुपये और निचला स्तर 1,103.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख