शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस वजह से आयी ऐक्सिसकेड्स इंजीनियरिंग (Axiscades Engineering) के शेयर में मजबूती

बीएसई में ऐक्सिसकेड्स इंजीनियरिंग के शेयर में मजबूती देखी जा रही है।

यह शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 258 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 266.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 258 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 6.40 रुपये या 2.51% की बढ़त के साथ 261.80 रुपये पर चल रहा है। 29 फरवरी 2016 को यह 185.90 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 370 रुपये का रहा था।
कंपनी ने जर्मनी में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने का फैसला किया है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की थी। जिसका असर आज सुबह से ही कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख