शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) करेगी 4,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार एशियन पेंट्स (Asian Paints) 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी इस निवेश से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-एक उत्पादन संयंत्र की स्थापना करेगी। इन संयंत्रों के लिए कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में ही दोनों राज्यों में भूमि खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर शुक्रवार के 988.70 रुपये की तुलना में आज गिरावट के साथ 975.00 रुपये के स्तर पर खुला और 993.05 रुपये तक ऊपर गया। करीब साढ़े 11 बजे एशियन पेंट्स का शेयर 4.70 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 984.00 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,037.30 रुपये है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख