शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए हुई हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के शेयर में 6.78% की बढ़त

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के शेयर में आज 6.78% की मजबूती आयी है।

आज एनएसई और बीएसई में मिला कर कंपनी के 10.58 लाख से अधिक शेयरों में कारोबार हुआ है। एक समय कंपनी का शेयर 9% की तेजी के साथ चल रहा था, जिसके बाद इसमें बेहद हल्की गिरावट आयी।
बीएसई में हिंदुस्तान कॉपर का शेयर सोमवार के 54.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 55.20 रुपये पर खुला है। करीब 3 बजे हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 3.70 रुपये या 6.78% की बढ़त के साथ 58.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 67.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 42.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख