शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) करेगी तीन कॉलोनियों का पुनर्विकास

एनबीसीसी (NBCC) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी तीन रिहाइशी कॉलोनियों का पुनर्विकास करेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली की 7 जीपीआरए कॉलोनियों के पुनर्विकास को मंजूरी दी है। इनमें से तीन, सरोजिनी नगर, नौरोजी नगर और नेताजी नगर का पुनर्विकास एनबीसीसी करेगी।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर गुरुवार के 240.75 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 245.40 रुपये पर खुला और और 250.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब सवा 3 बजे एनबीसीसी का शेयर 5.45 रुपये या 2.26% की मजबूती के साथ 246.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा एनबीसीसी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 267.00 रुपये और निचला स्तर 162.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!