शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क (Den Network) ने किया समझौता

डेन नेटवर्क (Den Network) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने जैस्पर इन्फोटेक के साथ समझौता किया है।

डेन नेटवर्क ने मैक्रो कॉमर्स में कंपनी की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यह समझौता किया है, जो कि मैक्रो के इक्विटी शेयर सब्स्क्राइब और खरीद कर बढ़ायी जायेगी। कंपनी यह सौदा कुल 6 करोड़ रुपये में करेगी, जिससे इसकी हिस्सेदारी 32.87% से बढ़ कर 82.87% हो जायेगी।
बीएसई में शुक्रवार को डेन नेटवर्क का शेयर 0.90 रुपये या 1.00% की गिरावट के साथ 89.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डेन नेटवर्क का शेयर 169.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 60.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!