शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) के निदेशक मंडल की बैठक

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल की बैठक 14 सितंबर को होगी।

बैठक में इक्विटी शेयर जारी/ इक्विटी लिंक्ड उपकरणों/ डिबेंचर जारी कर 2,500 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा। बीएसई में जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 13.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 13.62 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 13.29 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.17 बजे कंपनी के शेयर 0.22 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 13.61 रुपये पर चल रहा है। 3 दिसंबर 2015 को यह शेयर 18.60 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 4 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 9.58 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!