शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) को मिली शेयर आवंटन की मंजूरी

सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की उप-समिति ने प्रति 10 रुपये वाले 88,000 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

इतने ही वारंटों को शेयरों में परवर्तित करने पर कंपनी प्रति शेयर 241.45 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति शेयर 251.45 रुपये पर आवंटित करेगी।
बीएसई में सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में आज गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 211.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 211.95 रुपये पर खुला और 213.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 4.25 रुपये या 2.01% की गिरावट के साथ 207.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 267.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 160.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!