शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में एचसीसी के शेयर में बुधवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

इस दौरान कंपनी का शेयर 40.65 रुपये तक ऊपर चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को 181 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका परमाणु ऊर्जा विभाग से तमिलनाडू में आवासीय टावर के निर्माण के लिए मिला है। यह एक आईटम रेट ठेका जिसे 30 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। परमाणु ऊर्जा विभाग से कंपनी को दूसरा ठेका मिला है। बीएसई में एचसीसी के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 39.25 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.58 बजे कंपनी के शेयर 2 रुपये या 5.25% की मजबूती के साथ 40.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!