शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 1.74% लुढ़का

बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट है।

कंपनी के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 1100 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ 1106.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1068 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर 19.05 रुपये या 1.74% की कमजोरी के साथ 1075.15 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को निदेशक मंडल से बोनस शेयर आवंटित करने की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी 2 रुपये मूल कीमत के 269,360,950 बोनस शेयर जारी करेगी। 8 सितंबर 2016 को यह शेयर 1,180 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 23 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 467.80 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!