शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) को हुआ 1,872 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में पावर ग्रिड (Power Grid) के लाभ में 32% की बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 1,418 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,872 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी बढ़ी और 4,866 करोड़ रुपये से 28.5% बढ़ कर 6,255 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर बुधवार के 180.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 183.50 रुपये पर खुला है। करीब 10.05 बजे यह 3.95 रुपये या 2.19% की बढ़त के साथ 184.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!