शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के तिमाही लाभ औऱ आमदनी में हुई बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में मदरसन सूमी (Motherson Sumi) को 479.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 380.32 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी बढ़ी और 9,044.09 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,337.08 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 26.17% और आमदनी में 14.29 की बढ़त हुई है।
बीएसई में मदरसन सूमी का शेयर बुधवार के 307.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 314.70 रुपये पर खुला और 335.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान करीब 11 बजे इसमें एक बड़ी उछाल आयी। अंत में यह 18.15 रुपये या 5.89% की मजबूती के साथ 326.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!