शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी ने बेची हिस्सेदारी

टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी टीएम इंटरनेशनल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीएम हार्बर की पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने यह बिकवाली सौदा अदाणी पोर्ट्स के साथ नकद 106 करोड़ रुपये में किया है।
आज टाटा स्टील के शेयर में बढ़त का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार के 412.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 416.10 रुपये पर खुला है। बाजार में जोरदार उछाल के बीच हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर में 19.60 रुपये या 4.75% की मजबूती के साथ 432.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!