शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद सास्केन कम्युनिकेशंस (Sasken Communications) का शेयर कमजोर

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में सास्केन कम्युनिकेशंस (Sasken Communications) के शुद्ध मुनाफे में 34.4% की वृद्धि हुई।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.9 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस बीच कंपनी की कुल आय में 6.2% की गिरावट आयी। कंपनी की कुल आय 118.4 करोड़ रुपये से घट कर 111.1 करोड़ रुपये रह गयी।
लाभ में बढ़त के बावजूद सास्केन के शेयर में आज कमजोरी आयी है। बीएसई में सास्केन का शेयर बुधवार के 402.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 385.00 रुपये पर खुला और 382.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.45 बजे सास्केन का शेयर 10.05 रुपये या 2.50% की कमजोरी के साथ 392.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!