शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) को मिला ठेका, शेयर 4% चढ़ा

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) को 47.23 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका सोलर ऐंड एनर्जी एफिशियन्सी प्रोजेक्ट, नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथोरिटी से 33/11 केवी सबस्टेशन और 33 केवी लाइन के डिजाइन, आपूर्ति, डिलीवरी, परिक्षण और शुरू करने के लिए मिला है। इसके बाद ए2जेड इन्फ्रा का शेयर में 4% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर गुरुवार के 39.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 41.80 रुपये पर खुला और 42.45 रुपये के तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 1.70 रुपये या 4.27% की मजबूती के साथ 41.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!