शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ल्युपिन, टाटा पावर, मदरसन सूमी, जस्ट डायल और टाटा कॉफी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें ल्युपिन, टाटा पावर, मदरसन सूमी, जस्ट डायल और टाटा कॉफी शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
ल्युपिन - ल्युपिन को यूएसएफडीए से जेनेरिक सेरोक्वेल एक्सआर टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गयी है।
टाटा पावर - टाटा पावर आज अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
अल्फा ट्रांसफॉर्मर - कंपनी ने प्रमोटरों को 49,412 शेयर आवंटित किये।
मदरसन सूमी - कंपनी आज अपने तिमाही व सालाना नतीजे घोषित करेगी।
पिडिलाइट - कंपनी का तिमाही मुनाफा 7% की गिरावट के साथ 157.2 करोड़ रुपये रहा।
जस्ट डायल - जस्ट डायल आज अपने तिमाही व वार्षिक वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक को वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में 154.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
टाटा कॉफी - टाटा कॉफी का शुद्ध लाभ 27.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 59.8 करोड़ रुपये रहा।
एचसीएल टेक - कंपनी ने डक क्रीक टेक्नोलॉजीज के साथ प्रौद्योगिकी सेवा भागीदारी की घोषणा की। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी