शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने शुरू किया पनडुब्बी केबल सिस्टम

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस जियो ने एशिया-अफ्रीका-यूरोप (एएई -1) पनडुब्बी केबल सिस्टम लॉन्च कर दिया है।

एएई -1 जीबीपीएस प्रौद्योगिकी आधारित पनडुब्बी प्रणाली है, जिसमें एशिया और यूरोप में 21 केबल लैंडिंग होंगे। यह केबल प्रणाली मार्सिले (फ्रांस) से हॉन्ग-कॉन्ग तक 25,000 किलोमीटर से अधिक फैल जाएगी। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सपाट 1,392.90 रुपये पर खुला और 1,379.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 11.40 बजे यह शेयर 11.45 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 1,381.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!