शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की तिमाही बिक्री में 18% वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अतुल ऑटो (Atul Auto) की कुल बिक्री 18% बढ़ी।

कंपनी ने 7,606 वाहनों के मुकाबले इस बार 8,974 वाहन बेचे। हालाँकि जून 2016 के मुकाबले जून 2017 में इसके वाहनों की बिक्री 3,339 इकाई से 1.53% घट कर 3,288 इकाई रह गयी।
शुक्रवार को बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 1.10 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 395.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 512.00 रुपये और निचला स्तर 389.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!