शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमैक्स ऑटोज (Omax Autos) को हुआ 21.95 करोड़ रुपये का घाटा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओमैक्स ऑटोज (Omax Autos) को 21.95 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 0.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। समान अवधि में ओमैक्स ऑटोज की कुल आमदनी में भी गिरावट दर्ज की गयी, जो इसे घाटा होने की मुख्य वजह रही। ओमैक्स ऑटोज की कुल आमदनी 307.42 करोड़ रुपये से 9.65% घट कर 277.74 करोड़ रुपये रह गयी। इसी कारण बीएसई में शुक्रवार को ओमैक्स ऑटोज का शेयर 1.45 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 70.95 रुपये बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 103.40 रुपये और निचला स्तर 62.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!