शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्व बढ़ने के बावजूद घटा एपीएल अपोलो (APL Apollo) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में एपीएल अपोलो (APL Apollo) के मुनाफे में 12% गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी का समान अवधि में हुए 43 करोड़ रुपये से घट कर 38 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसका राजस्व 109 करोड़ रुपये से 19% अधिक 130 करोड़ रुपये, एबिटा 5% कम 78.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 8.5% के मुकाबले 6.8% रहा। इसके बाद बीएसई में एपीएल अपोलो का शेयर शुक्रवार के 1,643.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,625.85 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे यह 18.45 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 1,625.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!