शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) जुटायेगी 1,500 करोड़ रुपये

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के निदेशक समूह ने 1,500 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।

निदेशक समूह ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में 1 रुपये प्रति वाले इतने ही शेयरों के क्यूआईपी (योग्य संस्थागत प्लेसमेंट) को कल ही से शुरू कर दिया।
उधर बीएसई में आज अपोलो टायर्स के शेयर में एक सीमित दायरे के अंदर ही उठा-पटक दिख रही है। अपोलो टायर्स का शेयर मंगलवार के 243.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 245.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में गिरने के बाद यह 246.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.10 बजे अपोलो टायर्स के शेयर में 1.15 रुपये या 0.47% की गिरावट के साथ 242.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!