शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएसपी प्रोजेक्ट्स (PSP Projects) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

1,575 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के बाद पीएसपी प्रोजेक्ट्स (PSP Projects) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँच गया।

कंपनी को यह ठेका सूरत डायमंड बोर्स से मुख्य कॉन्ट्रैक्ट कार्य के लिए मिला है। इसके बाद बीएसई में पीएसपी प्रोजेक्ट्स का शेयर 412.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 447.00 खुला और शुरुआती कारोबार में इसने 465.75 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर को छुआ। हालाँकि इसके बाद पीएसपी प्रोजेक्ट्स में थोड़ी गिरावट भी आयी। करीब 11.40 बजे यह 19.60 रुपये या 4.75% की तेजी के साथ 431.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!