शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने मोटोप्लेक्स एसएएस के साथ की साझेदारी

दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रमुख वैश्विक निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने मोटोप्लेक्स एसएएस के साथ हाथ मिलाया है।

मोटोप्लेक्स एसएएस डोमिनिकन गणराज्य के अग्रणी वाहन व्यापार समूह ग्रुपो बोनान्जा का हिस्सा है। करार के तहत मोटोप्लेक्स एसएएस में टीवीएस मोटर की 40 डीलरशिप की स्थापना और संचालन करेगी, जिससे भारतीय कंपनी की कैरिबियन क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। बीएसई में टीवीएस मोटर ने 720.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 721.00 रुपये पर शुरुआत की और 711.90 रुपये का निचला स्तर छुआ। इसके बाद करीब 11 बजे टीवीएस मोटर का शेयर 4.45 रुपये या 0.62% की कमजोरी 716.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!