शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 29% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 29% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 605.6 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 781.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इन्हीं अवधियों की तुलना करें तो कंपनी की शुद्ध आमदनी 17.5% इजाफे के साथ 4,435.9 करोड़ रुपये, एबिटा 20.2% बढ़त के साथ 1,116.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.57% अधिक 25.2% रहा। इसके बाद आज बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 789.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 808.00 रुपये पर खुल कर 9.53 बजे 12.15 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 777.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!