शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा कोल इंडिया (Coal India) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर कोल इंडिया (Coal India) के जुलाई-सितंबर तिमाही के मुनाफे में 40% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 612 करोड़ रुपये से घट कर 369 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान सरकारी कंपनी की शुद्ध आमदनी 16,246 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.7% बढ़त के साथ 18,148 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.84% की तुलना में 6.79% रहा। इस दौरान कोल इंडिया का उत्पादन भी 10.43 करोड़ टन से बढ़ कर 11.30 करोड़ टन पर पहुँच गया। दूसरी ओर बीएसई में कोल इंडिया का 284.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 277.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10 बजे यह 9.35 रुपये या 3.28% की कमजोरी के साथ 275.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी