शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक्नोफैब इंजीनियरिंग (Technofab Engineering) का शेयर उछला 20%

टेक्नोफैब इंजीनियरिंग (Technofab Engineering) का शेयर आज 20% मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनी को एक घरेलू जल परियोजना के लिए 281 करोड़ रुपये का ठेका मिला, जिसका प्रभाव इसके शेयर पर पड़ा। टेक्नोफैब को जिस परियोजना में ठेका मिला है, वह एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित है। बीएसई में टेक्नोफैब इंजीनियरिंग का शेयर 241.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 279.00 रुपये पर खुला और 289.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका ऊपरी सर्किट और 52 हफ्तों का शिखर भी है। कारोबार के अंत में टेक्नोफैब इंजीनियरिंग का 48.20 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 289.20 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख