शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) के निदेशक मंडल ने लिये बड़े फैसले

आज भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 217.25 रुपये प्रति वाले अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर और 217.25 रुपये प्रति वाले ही 13,80,89,758 वारंट आवंटित किये गये। ये सभी डिबेंचर और वारंट 2 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों में परिवर्तित होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में डीएलएफ का शेयर आज गुरुवार के 263.80 रुपये के बंद भाव की तुलना में 265.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 266.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 257.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 4.45 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 259.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी