शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रैम्को सिस्टम्स, टाटा पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और डिक्सन टेक्नोलॉजीज

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रैम्को सिस्टम्स, टाटा पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और डिक्सन टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक इक्विटी के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
आईवीआरसीएल - एनसीएलटी कंपनी के लिए 08 जनवरी को आईरपी नियुक्त कर सकती है।
यश पेपर - कंपनी ने टेबलवेयर इकाई का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया।
अपार इंडस्ट्रीज - अपार इंडस्ट्रीज ने पीपीएस मोटर्स के साथ समझौता किया।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज - कंपनी ने सीसीटीवी और डीवीआर का उत्पादन शुरू किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिफाइनरी ऑफ-गैस क्रैकर का शुभारंभ किया।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प ने बीते साल 2017 में 72 लाख से अधिक वाहन बेच कर नया वैश्विक कीर्तिमान बनाया है।
टाटा पावर - टाटा पावर की सहायक कंपनी ने 50 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया है।
रैम्को सिस्टम्स - दुनिया की सबसे बड़ी हवाई यात्रा कंपनी पैपिलॉन ग्रांड कैनयन से ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन