शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को मिले 395.2 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख ईपीसी कंपनियों में से एक अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को 395.2 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें कोलकाता के अलीपुर में 2,400 सीटों वाला भीतरी ऑडिटोरियम तैयार करना और नोएडा में सिविल तथा एलाइड कार्य शामिल हैं। इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स का शेयर 372.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 380.00 रुपये पर खुला और 395.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.90 रुपये या 2.39% की तेजी के साथ 381.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!