शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार रहे फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के तिमाही नतीजे

फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 81.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 37.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी बीच फ्यूचर एंटरप्राइजेज की शुद्ध आमदनी 944.73 करोड़ रुपये से 15.52% की बढ़ोतरी के साथ 1,091.41 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर 47.85 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद कारोबार के अंत में 2.50 रुपये या 5.97% की मजबूती के साथ 44.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 62.05 रुपये और निचला स्तर 25.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!