शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने खोली दो नयी शाखाएँ

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी दो और नयी शाखाएँ खोली हैं।

बैंक की दोनों नयी शाखाएँ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित हैं। इसके साथ ही सिटी यूनियन बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 573 हो गयी है। गौरतलब है कि बुधवार को भी बैंक ने दो शाखाओं की शुरुआत का ऐलान किया था।
दूसरी ओर आज बीएसई में सिटी यूनियन बैंक के शेयर ने 181.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 180.95 रुपये पर शुरुआत की। बैंक शेयर में आज काफी उतार-चढ़ाव रहा है। करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 180.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!