शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल और एचसीएल टेक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल और एचसीएल टेक शामिल हैं।

रिलायंस कम्युनिकेशंस - रिलायंस कम्युनिकेशंस को संपत्ति बिक्री के लिए शीर्ष अदालत की मंजूरी मिल गयी है।
एरोज इंटरनेशनल - कंपनी ने आईपीएल में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए शीर्षक प्रायोजक करार किया है।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स ने मलेशिया में तीन वाणिज्यिक वाहन पेश किये हैं।
ग्लेनमार्क फार्मा - कंपनी ने अमेरिका में सूजन संबंधी दवा की 1 लाख शीशियाँ वापस मंगायी हैं।
कोल इंडिया - कोल इंडिया 2 महीनों में प्रबंधकों का मासिक वेतन बढ़ा सकती है।
इंडियन ऑयल - इंडियन ऑयल ने ओमान के मुखायजना तेल क्षेत्र में 17% हिस्सेदारी खरीदी।
कृधन इन्फ्रा - कंपनी को सिंगापुर में 134 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
इंटरग्लोब एविएशन - कंपनी ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की खबर को खारिज किया।
कोचिन शिपयार्ड - कोचिन शिपयार्ड ने 42 एकड़ जहाज मरम्मत सुविधा की स्थापना की।
नाल्को - नाल्को ने नैनो आधारित एमरॉयन टेक के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए करार किया।
एचसीएल टेक - एचसीएल टेक ने जैव विज्ञान और उपभोक्ता सेवा प्रदाता सी3आई सॉल्युशंस का अधिग्रहण किया। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!