शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) करेगी 10,944 करोड़ रुपये के डिबेंचरों का आवंटन

डीएचएफएल (DHFL) 10,944.78 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) का आवंटन करेगी।

आज कंपनी के निदेशकों की एनसीडी सार्वजनिक इश्यू समिति ने 1,000 रुपये प्रति वाले 10,94,47,863 डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी। ये डिबेंचर एनएसई (NSE) तथा बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध किये जायेंगे।
दूसरी तरफ डीएचएफएल का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 610.60 रुपये पर बंद होकर आज 615.70 रुपये खुला। हरे निशान में खुल कर यह अभी तक अधिकतर कमजोर स्थिति में रहा है। 1.40 बजे के करीब कंपनी का शेयर 4.20 रुपये या 0.69% की गिरावट के साथ 606.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!