शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी को मिली 150 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना

देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) को 150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना मिली है।

कंपनी को महाराष्ट्र में लंबी अवधि आधार पर इस परियोजना को विकसित करने का ठेका प्राप्त हुआ है। टाटा पावर रिन्यूएबल महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण के साथ 25 वर्षीय विद्युत खरीद समझौता करेगी, जिसके लिए महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग की मंजूरी ली जानी जरूरी है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर 77.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 77.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान आज इसका ऊपरी स्तर 80.30 रुपये और निचला स्तर 77.95 रुपये ही रहा। सत्र के अंत में यह 0.55 रुपये या 0.71% की हल्की मजबूती के साथ 78.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी