शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने मिलाया सीमेंस पीएलएम सॉफ्टवेयर (Siemens PLM Software) से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी सीमेंस पीएलएम सॉफ्टवेयर (Siemens PLM Software) के साथ समझौता किया है।

इन्फोसिस ने यह करार सीमेंस के ओपन क्लाउड-आधारित इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) ऑपरेटिंग सिस्टम 'माइंडस्फेयर' के लिए ऐप्पलिकेशंस और सेवाएँ विकसित करने के लिए किया।
माइंडस्फेयर, औद्योगिक मशीनरी और उपकरणों जैसी वास्तविक चीजों को डिजिटल वर्ल्ड से जोड़ कर व्यापार को सफलतापूर्वक चलाने के लिए मजबूत ऐप्पलिकेशन और डिजिटल सेवाएँ प्रदान करता है। बता दें कि इन्फोसिस और सीमेंस पीएलएम सॉफ्टवेयर के बीच हुई साझेदारी से उपभोक्ताओं को इनके उपकरणों द्वारा उत्पन्न डेटा की शक्ति का लाभ उठाकर प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में सहायता मिलेगी।
उधर बीएसई में इन्फोसिस के शेयर में आज कमजोरी देखने को मिली। इन्फोसिस का शेयर 1,344.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,349.80 रुपये पर खुल कर 1,268.86 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 60.10 रुपये या 4.47% की कमजोरी के साथ 1,284.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!