शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) की मॉनसून सेल, न्यूनतम 999 रुपये में बुक करें टिकट

विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) मॉनसून सेल के तहत यात्रियों को न्यूनतम 999 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही है।

ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 4 से 8 जुलाई तक टिकट बुक करना होगा, जबकि 04 जुलाई से 27 सितंबर तक यात्रा की जा सकेगी। इंटरग्लोब एविएशन के मॉनसून सेल ऑफर में बेंगलुरु से कोची 1,201 रुपये, अहमदाबाद से मुम्बई 1,349 रुपये, अहमदाबाद से पुणे तथा बेंगलुरु से चेन्नई 1,401 रुपये और चेन्नई से बेंगलुरु का हवाई सफर केवल 999 रुपये में किया जा सकेगा।
इसके अलावा इंडिगो ऐप्प पर पेटीएम के जरिये टिकट बुक करने पर कंपनी 500 रुपये तक 10% छूट भी दे रही है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 2.80 रुपये या 0.26% की कमजोरी के साथ 1,072.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,520 रुपये और निचला स्तर 1,022.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!