शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने किया अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के संयंत्र का निरीक्षण

दवा कंपनी अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयर में आज 3.5% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी ने अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा इसके दहेज (गुजरात) संयंत्र का निरीक्षण किये जाने की जानकारी दी है। निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने अजंता फार्मा को कोई फॉर्म 483 नहीं सौंपा है। यानी स्वास्थ्य ने इस संयंत्र में कोई गड़बड़ी नहीं पायी है।
इस खबर का अजंता फार्मा के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,038.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,048.00 रुपये पर खुला और 1,092.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 33.70 रुपये या 3.25% की बढ़ोतरी के साथ 1,072.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!