शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, एसबीआई, अपोलो हॉस्पिटल्स और रिलायंस कैपिटल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, एसबीआई, अपोलो हॉस्पिटल्स और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करेगी।
एचसीएल टेक - कंपनी ने एंग्लो अमेरिकन के साथ पाँच वर्षीय इन्फ्रा सेवा करार किया।
विजया बैंक - बैंक का बोर्ड 29 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा और देना बैंक के साथ विलय पर विचार करेगा।
टोरेंट पावर - कंपनी ने 115 मेगावाट परियोजना की निविदा में कामयाबी हासिल की।
एसबीआई - एसबीआई को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में 4% हिस्सेदारी बेचने के लिए ईसीसीबी की मंजूरी मिली।
डीएचएफएल - बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज ने डीएचएफएल के 51,45,821 शेयर प्रति 297.87 रुपये पर खरीदे।
अपोलो हॉस्पिटल्स - ओपेनहाइमर फंड ने अपोलो हॉस्पिटल्स के 14,00,178 शेयर प्रति 1,044.23 रुपये पर बेचे।
टीडी पावर - बोर्ड ने शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी।
रिलायंस कैपिटल - रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस के ईडी और सीईओ देवांग मोदी ने इस्तीफा दिया।
फ्यूचर सप्लाई चैन - कंपनी ने 199 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन