शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने आरटी क्रेन कारोबार बेचने के लिए किया समझौता

कृषि मशीनरी और निर्माण उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने अपने आरटी (Rough Terrain) क्रेन कारोबार को बेचने के लिए व्यापार हस्तांतरण समझौता किया है।

35 करोड़ रुपये के करार के तहत कंपनी आरटी क्रेन कारोबार को अपनी जापानी संयुक्त उद्यम साझेदार टाडानो (Tadano) को हस्तांतरित करेगी।
अगस्त 2018 में ही एस्कॉर्ट्स ने उच्च क्षमता वाली मोबाइल क्रेनों के लिए जापान के टाडानो ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम समझौते की घोषणा की थी। संयुक्त उद्यम में टाडानो रफ टेरेन क्रेन और ट्रक माउंटेड क्रेनों का निर्माण करेगी, जिसके लिए शुरुआत में 60 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एस्कॉर्ट्स का शेयर 5.35 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 626.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस समय एस्कॉर्ट्स की बाजार पूँजी 7,675.15 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,018.50 रुपये और न्यूनतम भाव 542.60 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!