शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 26.80% इजाफा

साल दर साल आधार पर एचडीएफसी (HDFC) के जनवरी-मार्च मुनाफे में 26.80% की बढ़ोतरी हुई है।

2018 की समान तिमाही में 2,256.68 करोड़ रुपये के मुकाबले एचडीएफसी ने 2019 की इसी अवधि में 2,851.68 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आमदनी 6% बढ़ कर 3,183.3 करोड़ रुपये, ब्याज आमदनी 8,605.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.19% अधिक 10,342.97 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 9,322.36 करोड़ रुपये से 24.28% की बढ़त के साथ 11,586.58 करोड़ रुपये रही।
एचडीएफएस के कुल व्यय में भी वृद्धि हुई और ये 6,720.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.48% की वृद्धि के साथ 7,895.69 करोड़ रुपये के रहे। इनमें वित्तीय लागत 5,955.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.58% 7,181.85 करोड़ रुपये की हो गयी।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर एचडीएफसी का सकल एनपीए अनुपात 1.22% से घट कर 1.18% रह गया। एचडीएफसी के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि इसके एडवांस में वृद्धि सुस्त रही। वहीं कंपनी के मार्जिन में गिरावट आयी, जबकि संपत्ति गुणवत्ता मोटे तौर पर स्थिर रही।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,931.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,930.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,920.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। मगर सवा 12 बजे के बाद से कंपनी के शेयर में अच्छी वृद्धि दिख रही है।
सवा 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 35.15 रुपये या 1.82% की बढ़ोतरी के साथ 1,966.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,38,486.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,070.60 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी