शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस वजह से आयी स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में 7% से अधिक की उछाल

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज द्वारा खाली छोड़े गये घरेलू स्लॉट के आवंटन में सबसे अधिक स्पाइसजेट को हुआ है। स्लॉट आवंटन समिति ने उपलब्ध 766 स्लॉट में से 130 स्लॉट स्पाइसजेट को आवंटित किये हैं। कंपनी को सर्वाधिक स्लॉट मुम्बई एयरपोर्ट पर मिले। मुम्बई एयरपोर्ट पर उपलब्ध 214 स्लॉट में से 68 स्पाइसजेट को दिये गये हैं।
जेट एयरवेज द्वारा खाली किये गये कुल स्लॉट में से इंडिगो को 127, विस्तारा को 110, गोएयर को 44 और एयरएशिया को 42 स्लॉट दिये गये हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 121.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 122.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 134.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
12.50 बजे के करीब स्पाइसजेट के शेयरों में 8.60 रुपये या 7.05% की तेजी के साथ 130.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,826.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 152.60 रुपये और निचला स्तर 60.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख