शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) अपने साथ करेगी चार सहायक कंपनियों का विलय

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) चार सहायक कंपनियों का अपने साथ विलय करने जा रही है।

चारों कंपनियों के विलय के लिए मिंडा इंडस्ट्रीज को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है। इन कंपनियों में मिंडा रिंडर (Minda Rinder), मिंडा डिस्ट्रिब्यूशन (Minda Distribution), मिंडा ऑटो (Minda Auto) और एमजे कास्टिंग्स (M J Castings) शामिल हैं।
विलय योजना के लिए मिंडा इंडस्ट्रीज ने विकास को अगले चरण में ले जाने के लिए एक मजबूत कंपनी के निर्माण का हवाला दिया है।
विलय योजना को अमल में लाने के लिए मिंडा इंडस्ट्रीज को राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (National Company Law Tribunals) सहित अन्य जरूरी वैधानिक और विनियामक मंजूरियाँ लेनी होंगी।
उधर बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 318.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 317.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 333.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने तीन बजे कंपनी के शेयरों में 9.45 रुपये या 2.96% की वृद्धि के साथ 328.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,605.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 455.00 रुपये और निचला स्तर 256.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख