शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनवरी-मार्च तिमाही में जनरल इंश्योरेंस (General Insurance) के मुनाफे में 20% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में जनरल इंश्योरेंस (General Insurance) के मुनाफे में 19.7% की गिरावट दर्ज की गयी है।

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 751.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान तिमाही में बीमा कंपनी ने 603.37 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की सकल प्रीमियम आमदनी में भी गिरावट आयी। जनरल इंश्योरेंस की सकल प्रीमियम आमदनी 8,525.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.11% की गिरावट के साथ 8,089.35 करोड़ रुपये रह गयी।
पूरे वित्त वर्ष में देखें तो जनरल इंश्योरेंस का मुनाफा 3,233.58 करोड़ रुपये से 31.2% घट कर 2,224.30 करोड़ रुपये रह गया। मगर वित्त वर्ष में सकल प्रीमियम आमदनी 41,799.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.83% की बढ़ोतरी के साथ 44,238 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष में कंपनी की निवेश आमदनी 5,392.03 करोड़ रुपये से 18.7% अधिक 6,401.34 करोड़ रुपये रही, जबकि कमीशन 16.9% से घट कर 15.7% रह गयी।
बीएसई में जनरल इंश्योरेंस का शेयर 226.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 224.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 230.00 रुपये तक चढ़ा है। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 3.25 रुपये या 1.44% की वृद्धि के साथ 229.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर जनरल इंश्योरेंस की बाजार पूँजी 40,289.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 384.55 रुपये और निचला स्तर 206.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!