शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की इकाई ने ऐसे जुटाये 1,110 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी कोस्टल गुजरात पावर (Coastal Gujarat Power) ने 1,110 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने मौजूदा ऋण के पुनर्गठन, पूँजीगत व्यय और कार्यशील पूँजी में वृद्धि करने के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर करके यह पूँजी जुटायी है।
डिबेंचरों पर 9.15% की कूपन दर है, जिसका भुगतान वार्षिक आधार पर किया जायेगा।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार को 0.85 रुपये या 1.29% की मजबूती के साथ 65.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 17,621.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख