शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैक्स इंडिया (Max India) ने लिया सहायक कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय

सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा से मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर दबाव में है।

मैक्स इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि इसने अपनी सहायक कंपनी फार्मैक्स कॉर्पोरेशन (Pharmax Corporation) में अपनी पूरी 85.17% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है।
मैक्स इंडिया फार्मैक्स कॉर्पोरेशन में अपना पूरा हिस्सा मैक्स एस्टेट्स (Max Estates) को बेचेगी, जो मैक्स वेंचर्स (Max Ventures) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। बता दें कि मैक्स वेंचर्स मैक्स ग्रुप (Max Group) की एक इकाई और मैक्स इंडिया की साथी कंपनी है।
मैक्स इंडिया ने फार्मैक्स कॉर्पोरेशन में पूरी हिस्सेदारी का सौदा 61.0 करोड़ रुपये में किया है। हालाँकि इस खबर के बाद आज कंपनी का शेयर दबाव में है।
बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर 69.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 68.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 1.05 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 68.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर मैक्स इंडिया की बाजार पूँजी 1,828.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 95.20 रुपये और निचला स्तर 55.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!