शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) ने किया चीन की कंपनी के साथ करार

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल (Biopharmaceutical) बायोकॉन (Biocon) ने चीन की चाइना मेडिकल सिस्टम (China Medical System) की सहायक कंपनी के साथ करार किया है।

बायोकॉन ने ग्रेटर चाइना में तीन जेनेरिक फॉर्मुलेशन उत्पादों के लिए लाइसेंस और आपूर्ति समझौता किया है। मैनलैंड चीन में इन तीन उत्पादों के बाजार का आकार लगभग 80 करोड़ डॉलर है।
समझौते की प्रारंभिक अवधि व्यावसायीकरण से 10 साल के लिए होगी, जिसे सहमति से उत्पाद के आधार पर दो साल तक बढ़ाया जा सकता। इसे भविष्य के व्यापक पोर्टफोलियो आपसी सहमति से बढ़ाया भी जा सकता है।
दूसरी तरफ बीएसई में बायोकॉन का शेयर गुरुवार के 232.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 237.80 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 230.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 232.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,906.00 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 359.18 रुपये और निचला स्तर 211.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!