शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मॉर्गन क्रेडिट्स (Morgan Credits) ने घटायी यस बैंक (Yes Bank) में हिस्सेदारी

मॉर्गन क्रेडिट्स (Morgan Credits) ने यस बैंक (Yes Bank) में 2.3% हिस्सेदारी बेच दी है।

मॉर्गन क्रेडिट्स यस बैंक के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है, जो यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) के परिवार की कंपनी है। कपूर तथा उनके परिवार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों, मॉर्गन क्रेडिट्स और यस कैपिटल (Yes Capital) की यस बैंक में 9.65% हिस्सेदारी थी। 15 अगस्त तक मॉर्गन क्रेडिट्स की यस बैंक में 2.76% थी।
अब राणा कपूर के परिवार की यस बैंक में 7.4% हिस्सेदारी रह गयी है। मॉर्गन क्रेडिट्स ने कहा है कि यस बैंक में हिस्सेदारी बेचने से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी की विभिन्न योजनाओं द्वारा सब्सक्राइब किये गये कंपनी के बकाया गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के भुगतान के लिए किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में यस बैंक का शेयर 54.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 54.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में उठापटक के बाद साढ़े 10 बजे के बाद से बैंक के शेयर का रुख ऊपर की तरफ है।
करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में 3.35 रुपये या 6.19% की मजबूती के साथ 57.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 14,677.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 286.65 रुपये और निचला स्तर 52.65 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!