शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को यूएसएफडीए से मिली स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) प्राप्त हुई है।

यूएसएफडीए ने कंपनी के तेलंगाना के बोलारम में स्थित संयंत्र को ईआईआर जारी कर दी है, जो इस संयंत्र में जाँच बंद होने का प्रमाण है।
इससे पहले जुलाई में यूएसएफडीए ने इसी संयंत्र के लिए निरीक्षण के बाद 5 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया था।
ईआईआर रिपोर्ट मिलने से डॉ रेड्डीज के शेयर में मजबूती देखने को मिली। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,612.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 2,635.00 रुपये पर खुला और करीब सवा 12 बजे 2,666.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 24.95 रुपये या 0.96% की बढ़ोतरी के साथ 2,637.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 43,806.78 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,065.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख