शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

4% से अधिक टूटा बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का शेयर

आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का शेयर 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की है। आरबीआई (RBI) द्वारा बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर घटायी है। बैंक ने एक दिन के लिए 8.15% से घटा कर 8.05%, एक महीने के लिए 8.25% से 8.15%, तीन महीनों के लिए 8.30% से घटा कर 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.40% से घटा कर 8.30% और एक साल के लिए 8.50% से कम कर के 8.40% कर दी है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नयी एमसीएलआर 08 अक्टूबर से प्रभाव में आ चुकी हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह सपाट 10.80 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 10.34 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। अंत में बैंक का शेयर 0.44 रुपये या 4.07% की कमजोरी के साथ 10.36 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,033.78 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 20.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख