शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) को इस बार हुआ मुनाफा

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) ने 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.92 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 8.01 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। घाटे से मुनाफे में आने के बावजूद कंपनी का शेयर सुबह से दबाव में है। वहीं साल दर साल आधार पर इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 258.34 करोड़ रुपये से 3% बढ़ कर 265.09 करोड़ रुपये रही। मात्रा (करोड़ टन) में सीमेंट बिक्री देखें तो यह 71,668.1 से 1% घट कर 71,038.4 रह गयी।
वहीं सागर सीमेंट्स का एबिटा 21.72 करोड़ रुपये से 94% बढ़ कर 42.18 करोड़ रुपये, प्रति टन एबिटा 3.03 करोड़ रुपये से 96% अधिक 5.94 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 780 आधार अंक सुधर कर 16% रहा।
सागर सीमेंट्स के नतीजों पर टिप्पणी में प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी के नतीजे मात्रा बिक्री को छोड़ कर सभी मामलों में अनुमान से कमजोर रहे।
बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 553.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लाल निशान में 546.50 रुपये पर खुल कर 533.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 11.35 बजे यह 14.45 रुपये या 2.61% की गिरावट के साथ 539.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,183.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 749.40 रुपये और निचला स्तर 517.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!